डॉ. सतीश पूनियां को अब क्या जिम्मेदारी मिलेगी?


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां का अब क्या होगा? सतीश पूनियां खुद दिसंबर 2023 में आमेर से विधानसभा का चुनाव हार गये थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने राजस्थान में भाजपा को जीत के मुहाने पर जरूरी पहुंचा दिया था। 

खुद पूर्व सीएम अशोक गहलोत से लेकर राष्ट्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सतीश पूनियां की हार पर गहरा आश्चर्य जताया था। दरअसल, भाजपा की ओर से सतीश पूनियां और राजेंद्र सिंह राठौड़ के हारने का भाजपा के साथ ही प्रदेश के भी अधिकांश लोगों को दुख हुआ था। 

दोनों ही नेताओं के हारने के कारण आज विधानसभा के भीतर भाजपा की ओर से फ्लोर मैनेज करने वाला अनुभवी नेता नहीं है, जिसका विपक्षी दल कांग्रेस को फायदा हो रहा है। सतीश पूनियां को हरियाणा प्रभारी बनाया तो लगभग हारे हुए हरित प्रदेश को जिताकर उन्होंने पूरे देश को अश्चर्यचकित कर दिया। 

उसके बाद उनको चार राज्यों का संगठन चुनाव प्रभारी बनाया गया। दिल्ली विधानससभा चुनाव में सतीश पूनियां को नजफगढ़ जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई, जहां भाजपा ने सभी सीटें जीत ली हैं। 

अब दिल्ली—एनसीआर में भी भाजपा 27 साल बाद सत्ता में आ गई है, तब सवाल यह उठता है कि हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां की क्या भूमिका रहेगी। भाजपा के पास राष्ट्रीय महासचिव के दो पद खाली हैं, जबकि अगले तीन महीनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी नियुक्ति होनी है। 

संगठन मैनेज करने का डॉ. सतीश पूनियां को लंबा अनुभव रहा है। ऐसे में उनको राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी के साथ राज्यसभा में भेजे जाने की सर्वाधिक संभावना है। अब यह तो समय ही बताएगा कि सतीश पूनियां जैसे सरल व्यक्तित्व को पार्टी क्या जिम्मेदारी सौंपती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post